Citroen Basalt vs Tata Curvv:
भारत में अब कूप एसयूवी का दौर शुरू हो गया है। टाटा कर्व और सिट्रोएन बेसाल्ट ने बाजार में एंट्री कर ली है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि डिजाइन और स्पेसिफिकेशन के आधार पर कौन किससे बेहतर है।
Citroen Basalt vs Tata Curvv:
भारतीय कार बाजार में टाटा मोटर्स ने अपनी पहली कूप एसयूवी EV लॉन्च की, जो अपने सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स की वजह से चर्चा में है। वहीं दूसरी ओर Citroen ने भी अपनी पहली कूप एसयूवी Basalt को बाजार में उतारा, जो अपनी कम कीमत की वजह से चर्चा में है। इन दोनों गाड़ियों ने कूप सेगमेंट को फिर से शुरू कर दिया है। आइए जानते हैं इन दोनों में से कौन सा मॉडल बेहतर है?
Price And Variant(कीमत और वेरिएंट):
Citroen Basalt की एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है, जो वाकई काफी आक्रामक है। जबकि टाटा कर्व फिलहाल इलेक्ट्रिक वर्जन में उपलब्ध है। जिसकी कीमत 17.49 लाख रुपये से शुरू होती है। कर्व का पेट्रोल वर्जन अगले महीने लॉन्च किया जाएगा।
Design(डिजाइन), इंटीरियर (Interior)और डाइमेंशन( Dimension):
डिजाइन और फील की बात करें तो टाटा कर्व का डिजाइन कंपनी की नेक्सन से मिलता-जुलता है, बस इसमें थोड़े बदलाव किए गए हैं। जबकि Citroen Basalt अपने ओरिजिनल डिजाइन की वजह से कर्व से काफी बेहतर लगती है। आगे से लेकर साइड और पीछे तक बेसाल्ट बेहतर दिखता है जबकि कर्व डिज़ाइन बहुत व्यावहारिक नहीं है, इसमें बहुत ज़्यादा लाइनें हैं। बेसाल्ट का डिज़ाइन आपको बोर नहीं होने देगा।
दोनों कारों के इंटीरियर अच्छे हैं। कर्व का केबिन एडवांस दिखता है जबकि बेसाल्ट का इंटीरियर काफी प्रैक्टिकल लगता है। दोनों कारों में आपको अच्छी जगह मिलेगी। लेकिन बेसाल्ट की सीटें बेहतर हैं।
सिट्रोएन बेसाल्ट में 470 लीटर का बूट स्पेस है जबकि टाटा कर्व में 500 लीटर का। यह स्पेस काफी अच्छा है, लेकिन कर्व आपको अतिरिक्त जगह देता है। सिट्रोएन बेसाल्ट की लंबाई टाटा कर्व से 44mm ज्यादा है। जबकि कर्व की चौड़ाई बेसाल्ट से 45mm ज्यादा है। बेसाल्ट में आपको कर्व से 133mm ज्यादा व्हीलबेस मिलता है।
Dimension(डायमेंशन ) Tata Curvv (टाटा कर्व )v/s Citroen(सिट्रोएन):
Dimension | टाटा कर्व(Tata Curvv) | सिट्रोएन बेसाल्ट(Citroen Basalt |
लंबाई | 4300mm | 4353mm |
चौड़ाई | 1810mm | 1765mm |
हाईट | 1630mm | 1593mm |
व्हीलबेस | 2560mm | 2651mm |
टायर साइज़ | R18 | R16 |
फ्यूल टैंक | 44l | 45L |
बूट स्पेस | 500L | 470L |
Engine &Powerजन और पावर:
टाटा कर्व और सिट्रोन बेसाल्ट में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन है, लेकिन दोनों ही अलग–अलग पावर और टॉर्क के साथ उपलब्ध हैं। यहां, टाटा कर्व थोड़ा ज़्यादा पावरफुल लगता है।
Tata Curvv: इंजन और पावर
इंजन | 1.2L,3 सिलेंडर , टर्बो | 1.2L,3 सिलेंडर, डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बो |
पावर | 120 PS | 124PS |
टॉर्क | 170NM | 225NM |
मैन्युअल गियरबॉक्स | 6 स्पीड | 6 स्पीड |
ऑटोमैटिक गियरबॉक्स | 7 स्पीड ड्यूल क्लच | 7 स्पीड ड्यूल क्लच |
Citroen Basalt : इंजन और पावर
इंजन | 1.2L,3 सिलेंडर | 1.2L,3 सिलेंडर, टर्बो |
पावर | 82hp | 110hp |
टॉर्क | 115NM | 205NM |
मैन्युअल गियरबॉक्स | 5 स्पीड | 6 स्पीड |
ऑटोमैटिक गियरबॉक्स | 7 स्पीड ड्यूल क्लच | 6 स्पीड टॉर्क कनवर्टर |
जब तक टाटा कर्व पेट्रोल वर्जन की कीमत का खुलासा नहीं हो जाता, तब तक किसी एक वाहन को सर्वश्रेष्ठ कहना जल्दबाजी होगी। हमें लगता है कि टाटा नई कर्व को बहुत किफायती नहीं रखेगी। लेकिन अगर हम एक व्यावहारिक कूप एसयूवी की बात करें, तो नई बेसाल्ट यहाँ स्पष्ट विकल्प है।