Lonavala Mansoon Tourist Destination (2024): Amazing Place ही नहीं, मुंबई के पास इन तीन(3) खूबसूरत जगहों को मानसून में बनाएं अपना डेस्टिनेशन

Lonavala Mansoon Tourist Destination (2024)

मानसून आते ही लोग चाय-पकौड़े खाने के साथ-साथ कहीं घूमने का प्लान जरूर बनाते हैं। इस मौसम में प्रकृति की खूबसूरती दोगुनी हो जाती है। ऐसे में घूमने के लिए ये अच्छा मौसम है क्योंकि इस दौरान आप चिलचिलाती धूप और गर्मी से बचे रहते हैं।

लेकिन इसके साथ ही इस मौसम में कई पहाड़ी इलाकों की सड़कें भी बंद हो जाती हैं। वहीं, घूमने का नाम लेते ही ज्यादातर लोगों के दिमाग में शिमला मनाली जैसी जगहें आती हैं, लेकिन इस मौसम में इन पहाड़ी जगहों पर जाना खतरे से खाली नहीं है।

यहां इस दौरान भूस्खलन का खतरा बढ़ जाता है। मानसून के दौरान आप मुंबई की कुछ जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। वैसे तो मुंबई का लोनावाला(lonavala) पर्यटकों के बीच पॉपुलर है, लेकिन इसके अलावा यहां और भी कई जगहें हैं जहां आपको एक बार जरूर जाना चाहिए।

मुंबई सपनों का शहर है लेकिन घूमने के मामले में यह जगह किसी दूसरे पर्यटन स्थल (tourist destination)से कम नहीं है। इस जगह की खूबसूरती पहली नजर में ही आपका मन मोह लेगी। इस मानसून (mansoon)में आपको मुंबई की कुछ चुनिंदा जगहों को जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए, आइए जानते हैं उन जगहों के बारे में।

1.तपोला

तपोला मानसून के दौरान महाराष्ट्र में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। अपनी खूबसूरती के कारण इसे पश्चिम का कश्मीर भी कहा जाता है। यह मुंबई से 300 किमी और पुणे से सिर्फ 150 किमी दूर स्थित है। यह शिवसागर झील के पास फैला एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। आप यहां ट्रैकिंग का भी मजा ले सकते हैं।

2.माथेरान

अगर आप शहर के शोरगुल से दूर कुछ सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं, तो आपको इस मानसून में एक बार माथेरान जरूर घूमना चाहिए। यहां आप प्रकृति को बेहद करीब से देख सकते हैं। यह खूबसूरत जगह मुंबई से महज 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मानसून में यहां का नजारा पहली नजर में ही आपका मन मोह लेगा।

3-भीमाशंकर

भीमाशंकर एक धार्मिक स्थल है लेकिन यहाँ आपको एक खूबसूरत झरना और वन्यजीव अभ्यारण्य भी देखने को मिलेगा। बारिश के मौसम में यहाँ का नज़ारा बेहद आकर्षक हो जाता है। यहाँ आप शिडी घाट से लेकर गणेश घाट तक ट्रैकिंग का मज़ा ले सकते हैं।

Read more:Badaga Weddings: The mesmerizing world of Badaga weddings, a cultural celebration full of dance, song and tradition

[Lonavala Mansoon Tourist Destination (2024)]

Click Share Inspire

Leave a Comment

Exit mobile version