NASA-IRSO ISS Mission 2024: International Space Station(इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन) जाने वाले पहले भारतीय बनेंगे Shubhasnhu Shukla ( शुभांशु शुक्ला) जानें इस अंतरिक्ष यात्री की कहानी

NASA-IRSO ISS Mission 2024: इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री का चयन हो गया है। इसरो ने इसके लिए ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को चुना है। आइए आपको बताते हैं उनकी कहानी।

NASA-IRSO ISS Mission 2024- GROUP CAPTAIN SHUBHANSHU SHUKLA

ISRO:

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो और नासा एक संयुक्त मिशन पर काम कर रहे हैं। इस मिशन के तहत नासा इसरो के एक भारतीय वैज्ञानिक को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन भेजेगा। ये दोनों संगठन अंतरिक्ष अनुसंधान में अपनी विशेषज्ञता साझा करेंगे और ISS पर प्रयोग और शोध के लिए मिलकर काम करेंगे। इस मिशन के लिए इसरो ने अपने पहले अंतरिक्ष यात्री का चयन कर लिया है।

 

भारत को गौरवान्वित करेंगे शुभांशु शुक्ला:

ISRO ने सैकड़ों अंतरिक्ष यात्रियों में से एक अंतरिक्ष यात्री का चयन किया है और उनका नाम कैप्टन शुभांशु शुक्ला है। शुभांशु शुक्ला को इसरो ने NASA की ओर से ISS मिशन पर जाने के लिए चुना है। वे भारत की ओर से ISS मिशन पर जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बन गए हैं। यह भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

इसरो के इस आगामी मिशन का नाम एक्सिओम मिशन-4 (एक्स-4) है, जिसके लिए कैप्टन शुभांशु शुक्ला को मुख्य अंतरिक्ष यात्री घोषित किया गया है। यह भारत और अमेरिका का संयुक्त मिशन है, जो अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) जाएगा।

 भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए यह ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि शुक्ला आईएसएस जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बनेंगे। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला(Shubhanshu  Shukla) के अनुभव की बात करें तो वह वर्तमान में भारतीय वायुसेना में लड़ाकू लड़ाकू परीक्षण पायलट के रूप में कार्यरत हैं। उनके पास सुखोई-30एमकेआई, मिग-21, मिग-29 समेत विभिन्न विमानों को 2000 घंटे से अधिक उड़ाने का अनुभव है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्ला 1999 के कारगिल युद्ध की बहादुरी की कहानियों से प्रेरित होकर सशस्त्र बलों में शामिल हुए थे। उन्होंने लखनऊ के सिटी मॉन्टेसरी स्कूल से अपनी उच्च शिक्षा पूरी की और फिर राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में शामिल हुए और 2006 में भारतीय वायु सेना में शामिल हो गए।

वैसे, इसरो और नासा के इस संयुक्त आईएसएस मिशन की बात करें तो जून 2023 में ही भारत और अमेरिका के बीच डील हो गई थी, जब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के दौरे पर गए थे। यह भारत के इसरो और अमेरिका के नासा का संयुक्त मिशन होगा। अब आखिरकार इस मिशन के लिए ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को मुख्य अंतरिक्ष यात्री के तौर पर चुना गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह मिशन अक्टूबर 2024 में लॉन्च किया जा सकता है।

Click Share Inspire

Leave a Comment

Exit mobile version