Free Mobile Yojana 2024:फ्री मोबाइल योजना 2024 सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगा फ्री मोबाइल

Free Mobile Yojana 2024
Free Mobile Yojana 2024 इस बार सरकार की योजना और किसे मिलेगा इसका लाभ: सरकार द्वारा महिलाओं के लिए कई लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका उन्हें लाभ मिल रहा है। इन्हीं योजनाओं में से एक योजना फ्री मोबाइल और टैबलेट योजना भी है, जिसका लाभ राज्य सरकार द्वारा कुछ चुनिंदा महिलाओं को दिया जाएगा। खास बात यह है कि इन महिलाओं को बिना किसी शुल्क के मुफ्त मोबाइल और टैबलेट वितरित किए जाएंगे। इन महिलाओं को मुफ्त मोबाइल और टैबलेट देने का मकसद उन्हें अपना काम सुचारू रूप से करने में मदद करना है। इससे पहले राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार ने इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना शुरू की थी, जिसे फ्री मोबाइल योजना के नाम से भी जाना जाता है। किन महिलाओं को मिलेगा मुफ्त मोबाइल का लाभ?: राजस्थान सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हाईटेक बनाने के उद्देश्य से उन्हें स्वास्थ्य सहित अन्य कार्यों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग में दक्ष बनाने के लिए प्रदेशभर की 50 हजार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निशुल्क स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित करने का निर्णय लिया है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पिछले माह शासन सचिवालय में आयोजित महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में निर्णय लिया गया था कि आंगनबाड़ी केन्द्रों पर कार्यरत महिला कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन या टैबलेट दिए जाएंगे जिससे उन्हें ऑनलाइन मॉनिटरिंग में मदद मिलेगी। इसके अलावा प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्र पर एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया जाएगा जिसमें बच्चों के अभिभावकों को शामिल किया जाएगा। आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आने वाले बच्चों का विस्तृत डाटा तैयार किया जाएगा जिसमें स्वास्थ्य रिकॉर्ड और अभिभावकों के संबंध में जानकारी शामिल होगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निशुल्क मोबाइल और टैबलेट देने का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी कार्यक्रमों के कामकाज और गतिविधियों को ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम के जरिए संचालित करना है। ...
Read more
Exit mobile version